वाइब्रेंट विलेजेस कार्यक्रम-II (VVP-II)

वाइब्रेंट विलेजेस कार्यक्रम-II (VVP-II): हाल ही में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक के लिए VVP-II की शुरुआत को मंज़ूरी दी है।

  • VVP के बारे में: इसे केंद्रीय बजट 2022-23 में प्रारंभ किया गया था (जिसका क्रियान्वयन 2025-26 तक किया जाएगा)। यह एक केंद्रीय प्रायोजित पहल है, जिसका उद्देश्य उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित गांवों का विकास करना है ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके।
  • कवरेज: 18 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रणनीतिक गांवों का चयन करना , जिनमें शामिल हैं: अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल।
  • मुख्य उद्देश्य (Key Objectives): सीमावर्ती गांवों में आजीविका और जीवन स्तर में सुधार करना।

o सीमावर्ती आबादी को निगरानी में भागीदार बनाकर आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करना।

o सीमा-पार अपराधों का मुकाबला करना और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना।

o दूरदराज़ गांवों में सांस्कृतिक एकीकरण और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देना।