गाया मिशन (Gaia Mission)

गाया मिशन (Gaia Mission): हाल ही में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने अपने अंतरिक्ष वेधशाला मिशन गाया को बंद कर दिया।

  • गाया मिशन के बारे में: दिसंबर 2013 में प्रक्षेपित, गाया ने आकाशगंगा (Milky Way Galaxy) का मानचित्रण करने, उसके अतीत को उजागर करने और भविष्य का अनुमान लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

o इसका प्रारंभिक नाम Global Astrometric Interferometer for Astrophysics (GAIA) था, जिसे बाद में Gaia नाम दिया गया।

o यह एस्ट्रोमेट्री (astrometry) हेतु डिज़ाइन किया गया था – यानी तारों और खगोलीय पिंडों की स्थिति और गति को अत्यधिक सटीकता से मापकर ब्रह्मांड का मानचित्रण करना।
o इसे लैग्रेंज बिंदु 2 (L2) पर स्थित किया गया था, जो पृथ्वी से 15 लाख किमी पीछे है, जिससे अंतरिक्ष का निर्बाध दृश्य प्राप्त होता है।

oइसमें दो दूरबीनें (twin telescopes) लगी हैं जो प्रकाश को एक अरब-पिक्सल डिजिटल कैमरा (अंतरिक्ष में अब तक का सबसे बड़ा) पर निर्देशित करती हैं।

  • उपकरण: एस्ट्रोमीटर (तारों की स्थिति और गति को मापता है) → फोटोमीटर (चमक और रंग का विश्लेषण करता है) → स्पेक्ट्रोमीटर (रासायनिक संरचना और गति का निर्धारण करता है)
  • गाया द्वारा खोजें (Discoveries by Gaia): मिल्की वे गैलेक्सी का सटीक 3-D मानचित्र तैयार किया और भविष्य में होने वाले परिवर्तनों का पूर्वानुमान लगाया।

o गैलेक्सी के केंद्रीय भाग और सर्पिल भुजाओं की पुष्टि की, साथ ही यह भी बताया कि इसकी डिस्क टेढ़ी-मेढ़ी है और उपग्रह आकाशगंगाओं के साथ पिछले टकरावों के कारण डगमगाती है।

o ब्लैक होल के एक नए प्रकार की खोज की, जिसमें पृथ्वी के पास स्थित एक ब्लैक होल भी शामिल है, जिसे केवल गुरुत्वीय प्रभावों से पहचाना गया।

o1,50,000 से अधिक क्षुद्रग्रहों (asteroids) की पहचान की, उनकी कक्षाओं को मानचित्रित किया और यह अनुमान लगाया कि कौन से पृथ्वी के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।