Axiom-4 मिशन

Axiom-4 मिशन: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला Axiom-4 (Ax-4) मिशन के पायलट होंगे, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए चौथा निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन है।

  • कैप्टन शुक्ला ISRO के गगनयान मिशन के लिए चयनित चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं।
  • इसके बारे में: Axiom Mission 4 (Ax-4) एक निजी मिशन है, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए भेजा जाएगा।

o Axiom Space द्वारा SpaceX Crew Dragon यान का उपयोग करते हुए संचालित किया जाएगा।

  • सहयोग: NASA के साथ साझेदारी में, यह Axiom Space का चौथा मिशन है: Ax-1, Ax-2, और Ax-3 के बाद।
  • मिशन उद्देश्य:

o वाणिज्यिक अंतरिक्ष: अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और पर्यटन का समर्थन करता है।

o वैश्विक सहयोग: विभिन्न राष्ट्रों के अंतरिक्ष यात्रियों की भागीदारी सुनिश्चित करता है।

oअनुसंधान एवं विकास (R&D): विभिन्न क्षेत्रों में सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण (microgravity) प्रयोग करता है।

  • अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के बारे में: वर्ष 1998 में स्थापित, जो मॉड्यूलर विस्तार और लचीलापन (modular expansion and flexibility) की सुविधा देता है।

o उद्देश्य: जैव खगोल विज्ञान, खगोल विज्ञान, मौसम विज्ञान, और भौतिकी में अनुसंधान करता है।

o अंतरिक्ष में सबसे बड़ा कृत्रिम पिंड: पृथ्वी से 400 किमी की ऊँचाई पर स्थित है।

o सहयोगी परियोजना: पांच प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसियों की भागीदारी: NASA (USA), Roscosmos (रूस), JAXA (जापान), ESA (यूरोप), और CSA (कनाडा)

o ISS के दो प्रमुख खंड: रूसी कक्षीय खंड (ROS):  रूस द्वारा प्रबंधित।

o संयुक्त राज्य कक्षीय खंड (USOS): – अमेरिका और साझेदार राष्ट्रों द्वारा प्रबंधित।

o शासन व्यवस्था: अंतर-सरकारी समझौता (IGA) और सहमति-पत्रों (MoUs) के माध्यम से स्थापित; NASA और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच यह समझौते 29 जनवरी 1998 को हस्ताक्षरित किए गए।