हर्ड और मैकडोनाल्ड द्वीप समूह

हर्ड और मैकडोनाल्ड द्वीप समूह: हाल ही में, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कई व्यापारिक साझेदारों पर 10% पारस्परिक शुल्क (reciprocal tariffs) लगाने की घोषणा की, जिसमें हर्ड और मैकडोनाल्ड द्वीप समूह भी शामिल हैं।

  • हर्ड और मैकडोनाल्ड द्वीप समूह के बारे में: यह दक्षिणी महासागर में स्थित निर्जन उप-अंटार्कटिक द्वीप समूह हैं। यहाँ कोई स्थायी मानव जनसंख्या नहीं है और इनका प्रशासन ऑस्ट्रेलिया द्वारा किया जाता है।
  • ज्वालामुखीय गतिविधि: ये एकमात्र ज्वालामुखीय रूप से सक्रिय उप-अंटार्कटिक द्वीप हैं, जो भू-आकृतिक प्रक्रियाओं (geomorphic processes) और हिमानी गतिकी (glacial dynamics) की एक अनोखी झलक प्रदान करते हैं।
  • विश्व धरोहर दर्जा: अपने वैज्ञानिक मूल्य और पारिस्थितिक महत्त्व के कारण इन्हें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है।