भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) पहल

भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) पहल: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में IKS को सम्मिलित करने हेतु प्रारूप दिशानिर्देश जारी किए हैं।

  • भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) पहल के बारे में: यह शिक्षा मंत्रालय (MoE) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत पारंपरिक भारतीय ज्ञान को आधुनिक शिक्षा में एकीकृत करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई थी।
  • उद्देश्य: भारतीय ज्ञान प्रणाली के सभी पहलुओं पर बहुविषयी (interdisciplinary) अनुसंधान को बढ़ावा देना।

    o अनुसंधान और सामाजिक अनुप्रयोगों के लिए IKS का संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार करना।

    o भारत की समृद्ध विरासत और पारंपरिक ज्ञान को कला, साहित्य, कृषि, मूल विज्ञान, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, प्रबंधन और अर्थशास्त्र और क्षेत्रों में प्रसारित करना।

    • कार्य: भारत और विदेशों की संस्थाओं में IKS से संबंधित बहुविषयी कार्य को सुगम बनाना और उसका समन्वय करना। → विभिन्न संस्थानों के शोधकर्ताओं के विषय-आधारित अनुसंधान समूहों की स्थापना करना और उनका मार्गदर्शन करना। → IKS के लिए जनप्रियकरण योजनाओं को बढ़ावा देना। → परियोजनाओं और अनुसंधान तंत्रों के लिए वित्तीय सहायता को सुगम बनाना। → IKS संवर्धन हेतु नीतिगत सिफारिशें प्रस्तुत करना।