एक्सरसाइज़ टाइगर ट्रायम्फ

एक्सरसाइज़ टाइगर ट्रायम्फ: एक्सरसाइज़ टाइगर ट्रायम्फ का चौथा संस्करण, जो भारत-अमेरिका त्रि-सेवा मानवतावादी सहायता और आपदा राहत (HADR) अभ्यास है, 1 से 13 अप्रैल 2025 तक पूर्वी समुद्री तट पर आयोजित किया जाएगा।

  • एक्सरसाइज़ टाइगर ट्रायम्फ के बारे में: यह भारत और अमेरिका के बीच एक द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवतावादी सहायता और आपदा राहत (HADR) अभ्यास है।
  • उद्देश्य: HADR अभियानों के संचालन के लिए इंटरऑपरेबिलिटी (सामंजस्य) को विकसित करना और संयुक्त समन्वय केंद्र (CCC) के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं (SOPs) तैयार करना, ताकि अभ्यास और आपात स्थितियों के दौरान भारतीय और अमेरिकी संयुक्त कार्यबल (JTFs) के बीच त्वरित समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।
  • भारतीय भागीदारी: भारतीय नौसेना → भारतीय वायुसेना → भारतीय सेना → त्वरित चिकित्सा कार्रवाई दल (RAMT) → P-8I दीर्घ दूरी समुद्री गश्ती विमान।
  • अमेरिकी भागीदारी: USS कॉमस्टॉक (Comstock), USS ल्फ जॉनसन (Ralph Johnson) और अमेरिकी मरीन डिवीजन (प्रशांत) के सैनिक।
  • अभ्यास के चरण

o बंदरगाह चरण (विशाखापत्तनम, 01–07 अप्रैल 2025):

o समुद्री चरण (काकीनाड़ा के तट पर): समुद्री, उभयचर और HADR (मानवतावादी सहायता व आपदा राहत) संचालन, जिसमें सैनिक सवार रहेंगे।

  • प्रमुख संचालन: भारतीय सेना और अमेरिकी मरीन द्वारा काकीनाड़ा नौसेना परिसर में संयुक्त कमान और नियंत्रण केंद्र की स्थापना।
  • भारतीय वायुसेना के RAMT और अमेरिकी नौसेना की चिकित्सा टीम द्वारा संयुक्त चिकित्सा शिविर, जिसमें चिकित्सीय सहायता प्रदान की जाएगी।