स्मॉल मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टर (Small Modular Nuclear Reactor - SMR)

2.स्मॉल मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टर (Small Modular Nuclear Reactor - SMR): भारत के प्रस्तावित 'भारत स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर' (Bharat Small Modular Reactor - BSMR) का कॉन्सेप्ट डिज़ाइन चरण पूरा हो चुका है और यह अनुमोदन की प्रतीक्षा में है।

  • स्मॉल मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टर (SMRs) के बारे में: यह उन्नत परमाणु रिएक्टर (Advanced Nuclear Reactors) हैं, जिनकी विद्युत उत्पादन क्षमता प्रति यूनिट 300 मेगावॉट (MW(e)) तक हो सकती है। ये पारंपरिक रिएक्टरों (Traditional Reactors) के लगभग एक-तिहाई (One-Third) आकार के होते हैं।
  • मुख्य विशेषताएँ

oछोटा: पारंपरिक रिएक्टरों के आकार का एक अंश, जिसके लिए कम स्थान की आवश्यकता होती है।

oमॉड्यूलर: फैक्ट्री में तैयार किए गए यूनिट्स, जिन्हें इंस्टॉलेशन साइट्स पर ले जाया जाता है।

oरिएक्टर्स: ऊष्मा उत्पन्न करने और ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए परमाणु विखंडन का उपयोग करता है।

  • भारत स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (BSMR) के बारे में: प्रत्येक BSMR की क्षमता 200 मेगावॉट (MW) होगी।
  • प्रौद्योगिकी: भारत के मौजूदा "प्रेशराइज्ड हेवी वाटर रिएक्टर" (Pressurised Heavy Water Reactor - PHWR) के संशोधित संस्करण पर आधारित।
  • ईंधन: सामान्यतः थोड़े समृद्ध यूरेनियम (Slightly Enriched Uranium) का उपयोग करता है।
  • विकासकर्ता: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) और भारत परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (NPCIL) द्वारा संयुक्त रूप से डिज़ाइन किया गया।
  • निर्माणकर्ता: परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) द्वारा विकसित स्वदेशी परमाणु विक्रेताओं (Indigenous Nuclear Vendors) से उपकरण और घटकों की आपूर्ति।
  • अनुप्रयोग: इस्पात, एल्युमीनियम और सीमेंट जैसे ऊर्जा-गहन उद्योगों के लिए कैप्टिव पावर प्रदान करता है → दूरस्थ स्थानों को बिजली की आपूर्ति करता है → बंद पड़े ताप विद्युत संयंत्रों को पुनः उपयोग में लाकर स्थापित किया जा सकता है।