स्मारक एवं पुरावशेषों पर राष्ट्रीय मिशन (NMMA): इसकी स्थापना भारत सरकार द्वारा 2007 में स्मारकों और पुरावशेषों पर दो राष्ट्रीय रजिस्टर तैयार करने के लिए की गई थी।
NMMA के बारे में: इसे भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किया गया था।o प्रलेखन और डेटाबेस निर्माण: योजनाकारों, शोधकर्ताओं और विरासत प्रबंधन के लिए एक डेटाबेस विकसित करना।
o समान प्रलेखन प्रारूप: केंद्रीय एवं राज्य सरकारों, निजी संग्रहालयों, विश्वविद्यालयों और संग्रहों से पंजीकृत एवं सूचीबद्ध पुरावशेषों का अभिलेख रखना।
o सार्वजनिक जागरूकता और संवेदनशीलता: सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
o प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण: राज्य विभागों, स्थानीय निकायों, गैर-सरकारी संगठनों (NGOs), विश्वविद्यालयों, संग्रहालयों और स्थानीय समुदायों को प्रशिक्षण प्रदान करना।
o संस्थागत समन्वय: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), राज्य विभागों, संस्थानों और गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के बीच सहयोग को बढ़ावा देना।
o प्रकाशन और शोध: विरासत संरक्षण पर शोध और प्रकाशन को प्रोत्साहित करना।
महत्व: भारत की सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए जनसहभागिता और जागरूकता को बढ़ाता है।