7.बाल्टिक राष्ट्र: हाल ही में तीन बाल्टिक राष्ट्रों (Baltic States) ने अपने बिजली ग्रिड को रूस की पावर सप्लाई से डिस्कनेक्ट कर लिया।
बाल्टिक राष्ट्रों के बारे में: उत्तरी यूरोप में बाल्टिक सागर के पूर्वी तट पर स्थित है।
राष्ट्र: इसमें एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया शामिल हैं।
सीमाएँ: पश्चिम और उत्तर (बाल्टिक सागर) पूर्व (रूस), दक्षिण-पूर्व (बेलारूस) दक्षिण-पश्चिम (पोलैंड और रूस का कलिनिनग्राद एक्सक्लेव), राजधानियाँ: एस्टोनिया (टालिन), लातविया (रीगा), लिथुआनिया (विल्नियस) ।
जातीय रूसी: एस्टोनिया और लातविया की जनसंख्या का लगभग 25% ।
स्वतंत्रता: इन देशों ने रूसी साम्राज्य से 1918 में प्रथम विश्व युद्ध (World War I) के बाद स्वतंत्रता प्राप्त की।
1990 के दशक की शुरुआत में सोवियत संघ (Soviet Union) से स्वतंत्र हुए।
यूरोपीय संघ (EU) की सदस्यता:2004 में यूरोपीय संघ के सदस्य बने।