फ्लैश फ्लड

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बादल फटने और भारी वर्षा के कारण अचानक बाढ़ आई, जिससे छोटा भंगाल घाटी के लुवाई गांव को गंभीर रूप से नुकसान हुआ।

  • फ्लैश फ्लड के बारे में: ये अचानक और तीव्र बाढ़ होती हैं, जो भारी वर्षा या तीव्र जल संचय के कुछ घंटों के भीतर उत्पन्न होती हैं।
  • यूएस नेशनल वेदर सर्विस: जब वर्षा 6 घंटे से भी कम समय में बाढ़ का कारण बनती है, तो इसे फ्लैश फ्लड कहा जाता है।
  • यह आमतौर पर नदियों, जलधाराओं या शहरी क्षेत्रों में जल स्तर में तीव्र वृद्धि के रूप में प्रकट होती है, जिसकी चेतावनी बहुत कम समय पहले मिलती है।
  • उत्तरदायी कारक: भारी वर्षा इसका मुख्य कारण होती है। → बांध या तटबंधों का टूटना → बर्फ या मलबे का जमाव → हिमनद झीलों या जलाशयों से अचानक पानी का निकलना।

o भारत में, फ्लैश फ्लड मुख्य रूप से बादल फटने (Cloudburst) से जुड़ी होती है, जिसमें अल्प अवधि में अत्यधिक वर्षा होती है।

  • प्रभावित करने वाले कारक: वर्षा की तीव्रता और अवधि → ढलानदार भूभाग और मिट्टी की प्रकृति → जल प्रवाह में बाधा डालने वाली मानव निर्मित संरचनाएं।