ऑपरेशन चक्र-V: CBI ने ‘ऑपरेशन चक्र V’ के अंतर्गत ‘डिजिटल अरेस्ट’ धोखाधड़ी में कथित संलिप्तता के लिए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
o इसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तलाशी अभियान शामिल थे।
o वैधानिक स्थिति: CBI एक सांविधिक निकाय नहीं है। इसे अपनी जांच शक्तियाँ दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 से प्राप्त होती हैं।
o प्रशासनिक नियंत्रण: यह कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करती है, जो कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अधीन है।
o विशेष पर्यवेक्षण: भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जांच के लिए, CBI का नियंत्रण केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के अधीन होता है।
o कार्य: प्रारंभ में इसका गठन सरकारी विभागों एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में भ्रष्टाचार की जांच के लिए किया गया था।
o विस्तारित अधिकार क्षेत्र: इसका दायरा अब आर्थिक अपराध, साइबर अपराध, संगठित अपराध और विशेष अपराधों तक विस्तृत हो गया है।