अभ्यास AIKEYME

5. अभ्यास AIKEYME: अफ्रीका-भारत प्रमुख समुद्री साझेदारी (AIKEYME) का पहला संस्करण 13 अप्रैल 2025 को तंज़ानिया के डार-एस-सलाम में शुरू हुआ।

  • अभ्यास AIKEYME के बारे में: यह एक बड़े स्तर का बहुपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास है, जिसका उद्देश्य भारत और अफ्रीकी देशों के बीच नौसैनिक सहयोग और पारस्परिक संचालन क्षमता को बढ़ाना है।

o मेज़बान देश: भारत और तंज़ानिया (सह-मेज़बान)

o स्थापना वर्ष: इसका पहला संस्करण अप्रैल 2025 में डार-एस-सलाम, तंज़ानिया में आयोजित हो रहा है।

o भाग लेने वाले देश: कोमोरोस, जिबूती, इरिट्रिया, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोज़ाम्बिक, सेशेल्स, दक्षिण अफ्रीका, भारत और तंज़ानिया।

o AIKEYME के उद्देश्य: हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में समुद्री सुरक्षा को सशक्त बनाना → समुद्री डकैती, अवैध तस्करी और अनियमित मछली पकड़ने से निपटने में समन्वय को बेहतर बनाना → नौसेनाओं के बीच सूचना साझा करने और निगरानी को सुदृढ़ करना।

  • तंज़ानिया (डोडोमा) के बारे में: यह पूर्वी अफ्रीका में भूमध्य रेखा के दक्षिण में स्थित है।

o स्थलीय सीमाएँ: केन्या, युगांडा, मोज़ाम्बिक, मलावी, ज़ाम्बिया, रवांडा, बुरुंडी, डीआर कांगो।

o समुद्री सीमाएँ: कोमोरोस, सेशेल्स।