अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA)

अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA): हाल ही में, अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) ने भारत सरकार के साथ एक समझौता किया, जिसके तहत भारत को इस गठबंधन का मुख्यालय और सचिवालय घोषित किया गया है।

  • परिचय: IBCA की स्थापना भारत सरकार द्वारा 9 अप्रैल, 2023 को प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में की गई थी। यह पहल राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) एवं पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के माध्यम से प्रारंभ की गई।
  • हालिया विकास: पाँच देशों— निकारागुआ, एस्वातिनी, भारत, सोमालिया और लाइबेरिया — ने अनुच्छेद VIII (1) के अंतर्गत इस समझौते की पुष्टि/स्वीकृति/अनुमोदन कर दिया है।
  • सदस्यता: भारत सहित 27 देशों ने IBCA में शामिल होने के लिए सहमति व्यक्त की है, जिसमें कई अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय वन्यजीव संरक्षण संगठन भी शामिल हैं।
  • संरक्षण उद्देश्य: IBCA का मुख्य फोकस सात बड़ी बिल्ली प्रजातियों बाघ, सिंह, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जैगुआर और पूमा केंद्रित है। संरक्षण में रुचि रखने वाले संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों और गैर-सदस्य देशों के लिए सदस्यता खुली है।
  • सहयोगात्मक दृष्टिकोण: यह सहयोग को बढ़ावा देता है: → स्वर्ण-स्तरीय संरक्षण प्रथाओं और ज्ञान के केंद्रीय भंडार के माध्यम से → प्रजाति-विशिष्ट अंतर-सरकारी मंचों और अंतरराष्ट्रीय संरक्षण पहलों के माध्यम से → पारिस्थितिकीय भविष्य को सुरक्षित रखने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के माध्यम से।